कब सुधरेगी खुले में कचरा फेंकने की आदत
संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: सामाजिक संगठन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को इस विषय पर जागरुक करन
संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: सामाजिक संगठन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को इस विषय पर जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। हैरत की बात है कि लोग अब भी खुले में कूड़ा डालने की आदत से बाज नहीं आ रहे। वहीं नगर पंचायत भी सफाई को लेकर धरातल पर काम करती नजर नहीं आ रही।
बीते दिनों अलकनंदा व पिंडर नदी तटों पर आईटीबीपी गौचर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सफाई अभियान चलाया। उम्मीद थी कि लोग भी कचरा खुले में डालने की अपनी आदतों में सुधार लाएंगे। पर तमाम जागरुकता अभियानों के बावजूद ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। मुख्य बाजार से लगे कब्रिस्तान व अपर बाजार जाने वाले पैदल रास्ते पर नालियां मलबे से भरी है। पार्क में निर्माणाधीन सीवर लाईन का मलबा दो वर्ष बाद भी गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई नही हटा पाया। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद नगर पंचायत ने आज तक कभी अभियान चलाकर प्लास्टिक प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई नहीं की। इसी तरह शक्तिनगर के प्रवेश द्वार पर स्थानीय लोग कचरा सीधे नदी में डाले रहे हैं। यही हाल कर्ण मंदिर परिसर का भी है।
अपर बाजार पैदल मार्ग पर सीवर लाईन के मलबे को हटाने के लिए कार्यदायी विभाग को लिखा गया है। कूडा वाहन सफाई कार्य में लगाया गया है। लोग भी इसमें सहयोग करें।
एसपी भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत कर्णप्रयाग