बोलेरो खेत में गिरी, एक की मौत,12 लोग घायल
संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर छातोली गांव जा रहे लोगों से भरी एक बोलेरो
संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर छातोली गांव जा रहे लोगों से भरी एक बोलेरो कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग में कुकडई गांव के समीप अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को छातोली गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग मंगलवार को कर्णप्रयाग संगम पर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण दोपहर 1.45 बजे बोलेरो से कर्णप्रयाग से छातोली जा रहे थे। कुकडई गांव के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार नंदन सिंह (60) पुत्र पूरन सिंह, नारायण सिंह(36) पुत्र श्याम सिंह, दलीप सिंह(19) पुत्र कल्याण सिंह, जय सिंह(50) पुत्र शिव सिंह, विजय सिंह(50) पुत्र आलम सिंह, मनवर सिंह(30) पुत्र जीत सिंह, सुभाष सिंह(28) पुत्र रघुवीर सिंह, दीपक सिहं(35) पुत्र गणेश सिंह, बहादुर सिंह(29) पुत्र हरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह(32) पुत्र नैन सिंह, जीत सिंह(31) पुत्र मोहन सिंह सभी निवासी छातोली व वाहन चालक सुदर्शन सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी पुडियाणी व नसीम (41)पुत्र मो. यासीन नौटी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भर्ती किया। अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल नंदन सिंह ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी पीसी भट्ट व एसआई मोहन चंद्र पडलिया ने बताया कि मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।