बच्ची की शिनाख्त, मां बेटी थी घर से लापता
संवाद सूत्र, थराली: पुलिस ने तहसील कार्यालय के निकट बरामद बच्ची के शव का शिनाख्त कर ली है। शव की पह
संवाद सूत्र, थराली: पुलिस ने तहसील कार्यालय के निकट बरामद बच्ची के शव का शिनाख्त कर ली है। शव की पहचान उसके नाना ने की है।
गौरतलब है कि शनिवार 18 अक्टूबर को तहसील कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर घास लेने गई महिलाओं ने बच्ची का शव देखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में फ्रीजर में सुरक्षित रख दिया था। पुलिस को पता लगा कि डोंगाखोली से मां-बेटी लापता हुई है। लापता की किसी भी थाने या राजस्व पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। सूचना के बाद पुलिस ने डोंगाखोली निवासी राम सिंह को थाने में बुलाया। राम सिंह मृतका की शिनाख्त अपनी पोती अंजलि (डेढ़ वर्ष) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी सिलोड़ी के रूप में की है। राम सिंह ने बताया कि मृतका उनकी लड़की दीपा देवी निवासी सिलोड़ी की लड़की है। बताया जा रहा है कि मृतक अंजलि की मां दीपा देवी का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। मगर अनबन होने के कारण दीपा देवी पिछले दो साल से अपने मायके डोंगाखोली में ही रह रही थी। पुलिस पूछताछ में राम सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री दीपा देवी भी लंबे समय से लापता चल रही है। यह भी बताया कि कुछ दिन पहले लापता दीपा देवी बच्ची के साथ थराली के ही एक गांव के एक ग्रामीण के साथ देखी गई थी। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मृतका का शव नाना को सौंप दिया गया है।