Move to Jagran APP

चुनाव से पहले गोपा ने दिया भाजपा को झटका

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 10:20 PM (IST)
चुनाव से पहले गोपा ने दिया भाजपा को झटका

- पाला बदला

loksabha election banner

-कांग्रेस से बनीं ज्येष्ठ प्रमुख की उम्मीदवार

-भाजपा से मांगा था प्रमुख का टिकट

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव से ठीक पहले मुस्योली से जीतकर आयी क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपा धपोला ने भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलायी।

प्रमुख पदों पर चुनाव की तारीख नजदीक आते ही पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुस्योली सीट से जीतकर आयी गोपा धपोला भाजपा से प्रमुख पद की दावेदार थी। लेकिन भाजपा ने लक्ष्मी गढि़या को प्रमुख पद के लिए तथा नीमा धपोला को ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया। गोपा धपोला ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस ने गोपा धपोला को ज्येष्ठ प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बागेश्वर सहित तीनों विकास खंडों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी होंगे। बताया कि प्रमुख तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रत्याशियों की घोषणा 24 जुलाई को होगी।

- बाक्स

जिपं अध्यक्ष की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

बागेश्वर: प्रमुख पद पर रेखा खेतवाल को समर्थन दिये जाने के बाद पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तैयारियों में जुट गये हैं। कांग्रेस में प्रमुख पद पर दो दावेदारों के कारण कांग्रेस पशोपेश में थी। भगवती टंगडि़या तथा रेखा खेतवाल ने मजबूत दावेदारी पेश की थी। इधर सोमवार को पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या ने रेखा खेतवाल को समर्थन देने की घोषणा कर सुलह के संकेत दिये थे। जिससे कांग्रेस ने राहत की सांस ली। पूर्व प्रमुख अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फतह की तैयारियों में जुट गये हैं। राजेंद्र टंगडि़या ने बताया कि जिला पंचायत में भी कांग्रेस को ही सफलता मिलेगी। उन्होंने जिपं सदस्यों से संपर्क कर वार्ता की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.