अनियंत्रित बाइकर्स राहगीरों पर दुर्घटना के सबब
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जनपद में अनियंत्रित गति से बाइक चलाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही है। संबंधित अधिकारी भी इस पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रह हैं। ऐसे में हर राहगीर व स्कूली बच्चों पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।
पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों को वाहन न देने व वाहन की गति सीमा निर्धारित करने की कई बार अपील की जाती है। इसके लिए महाविद्यालय व स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाए गए। कई बार वाहन चेकिंग कर लाइसेंस व हेलमेट आदि भी चेक किए गए, परंतु इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। इसके कारण बाइकर्स अनियंत्रित गति से बाइक चलाते नजर आते रहते हैं। नगर की व्यस्ततम सड़कों पर भी बाइकर्स अनियंत्रित गति से बाइक उड़ाते रहते हैं। कुछ नाबालिग तो मुख्य बाजार में वाहन चलाना सीख रहे हैं। इन्हें न तो राहगीरों की चिंता है और न ही खुद के जीवन की फिक्र। कानून का भय न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि इन सड़कों पर राहगीरों को दुर्घटना का भय बना रहता है।
- बाक्स
- कई बार अभिभावकों से बच्चों को बाइक न देने की अपील की जा चुकी है। पुलिस ने ऐसे कई वाहनों के चालान भी किए हैं। भविष्य में अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वालों के वाहन सीज कर दिए जाएंगे।
- सीएस बिष्ट प्रभारी निरीक्षक