छात्र संसद ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : काफलीगैर के विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में छात्र संसद का आयो
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : काफलीगैर के विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में छात्र संसद का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त छात्र संसद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय की प्रधानमंत्री दीक्षा रौतेला को मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री दीक्षा ने अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आचार्य पूरन सिंह देवड़ी ने छात्र संसद के गठन व जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। नवनियुक्त मंत्री मनीष रावत, सेनापति मोहित कार्की, वंदना प्रमुख श्वेता मेहरा, पुस्तकालय प्रमुख आंचल बिष्ट, अनुशासन प्रमुख रश्मि बिष्ट को उनके उत्तरदायित्वों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बची सिंह रौतेला, हरि सिंह रौतेला, आचार्य रणजीत सिंह, कमल किशोर, उमेश डंगवाल, महेंद्र गड़िया, प्रकाश जोशी व प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट उपस्थित रहे।