नदी से रेत निकालते समय सांप ने डंसा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बीती रात एकनेपाली मजदूर महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबियत खराब
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बीती रात एकनेपाली मजदूर महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार शाम सात बजे सरयू नदी में नेपाली मजदूर 31 वर्षीय संतोषी नदी से रेत निकाल रही थी। अचानक पुलिस ने छापा मारकर महिला को पकड़ना चाहा। पुलिस को देख कर महिला भागने लगी। महिला का कहना है कि उसी समय सांप के ऊपर पैर पड़ने से सांप ने डंस लिया। जिससे महिला घबराकर वहीं गिर गई। छापा मार रहा होमगार्ड यह देखकर घबरा गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. नसीम ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें