केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में धरना
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : केरल में लगातार आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में भाजपा व
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : केरल में लगातार आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में भाजपा व लोक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील पर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केरल सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढि़या ने कहा कि वामपंथी नेतृत्व की शह पर केरल में अब तक 250 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह गढि़या ने कहा कि आरएसएस का ध्येय है कि सभी से मित्रता पूर्ण संबंध रखना है। द्वेष किसी से नहीं करना है। शाखा के साथ ही हजारों अन्य सामाजिक कार्यो में संगठन की भागीदारी रहती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की हत्या कराना कायराना हरकत है। लोक अधिकार मंच के पदाधिकारियों का कहना था कि विचारों की लड़ाई लड़ने में हिंसा का रास्ता सही नहीं है। वामपंथी इस बात को नहीं मान रहे। लगातार संघ कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। वहीं सरकार हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही। सभी ने बीती घटनाओं की घोर निंदा की।
पदाधिकारियों ने बताया कि 2012 में वामपंथी नेता टीवी चंद्रशेखरन की हत्या, 2016 में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता सीके रामचंद्रन को उनके घर में मार डाला गया। 2016 में ही के रमित को घर के सामने मार डाला गया। वहीं राधाकृष्ण को जलाकर मारा गया। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की गई। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से सुबोध साह, सुरेश कांडपाल, मोहन सिंह रावत, इंद्र सिंह बिष्ट, हीरा कोहली, कलावती दीवान, माया गढि़या, महेश खेतवाल, देवकीनंदन जोशी, मदन राम आगरी, नीमा धपोला आदि मौजूद रहे।