Move to Jagran APP

भाजपा की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढि़या की अध्यक्षता में की गई। इसमें कई महत

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 03:21 PM (IST)
भाजपा की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढि़या की अध्यक्षता में की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्माण समिति का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष, सहित पांच सदस्य नामित किए गए हैं। दूसरा प्रस्ताव कार्यालय में प्रतिदिन का रोस्टर तय करने के लिए रखा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को साप्ताहिक जिम्मेदारी दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह समिति का गठन किया गया, जिसमें शिव सिंह बिष्ट को संयोजक बनाया गया। जनसंपर्क महाभियान समिति में सुरेश कांडपाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही बैठक में तय किया गया कि हर बूथ पर कम से कम छह कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा 15 से 20 मई तक प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास बूथ व मंडल स्तर पर तय होना निश्चित हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.