दुग्ध व्यवसाय अपनाकर आत्मनिर्भर बनें पशुपालक
संवाद सूत्र, गरुड़ : पशु चिकित्सालय में गुरुवार को आयोजित पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका शुभारंभ ब्
संवाद सूत्र, गरुड़ : पशु चिकित्सालय में गुरुवार को आयोजित पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भरत फस्र्वाण ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुग्ध व्यवसाय अपनाकर पशु पालक आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
पशु प्रदर्शनी में आस-पास के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पशुओं के साथ आए थे। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में संजय मिश्रा व कृष्णा तिवारी की गाय को प्रथम स्थान मिला। प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पशुपालन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है। पशु चिकित्सक डॉ. पीके पाठक ने कहा कि पालकों से कहा कि वह अपने पशुओं को इन दिनों बाज के पत्ते न खिलाएं, क्योंकि इसमें लगा सफेद पदार्थ बहुत ही विषाक्त होता है। इसको बरसात के बाद ही खिलाया जाना चाहिए। बागेश्वर से आए पशु चिकित्सक डॉ. पीएस ह्यांकी ने टीकाकरण की जानकारी दी।
इस मौके पर पशुओं की विभिन्न नस्लों की प्रतियोगिता आयेाजित हुई। भैंस की प्रतियोगिता में पानुली देवी व कृष्णा तिवारी की भैंस ने बाजी मारी। बछिया प्रतियोगिता में संजय मिश्रा ने बाजी मारी। विजेताओं को विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोदावरी आर्या, ग्राम प्रधान नवीन ममगाई, पंकज कंसेरी, डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. ज्योति, दुर्गा प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।