सांस्कृतिक संरक्षण करेगी साह समाज की महिला विंग
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : साह चौधरी समाज की बैठक में महिला कार्यकारिणी का गठन किया। महिला विंग ने
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : साह चौधरी समाज की बैठक में महिला कार्यकारिणी का गठन किया। महिला विंग ने सांस्कृतिक संरक्षण सहित मेधावी छात्राओं व गरीबों की मदद के लिए कार्य करने का निर्णय लिया।
रविवार को प्रकटेश्वर मंदिर में साह चौधरी समाज की बैठक अनिल साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेधावी छात्र छात्राओं व गरीबों को मदद करने का निर्णय लिया गया। समिति ने कहा कि कई गरीब व दुर्घटना के शिकार परिवारों को सरकार से आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती है, ऐसे परिवारों को समिति मदद करेगी। बैठक में महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भगवती साह अध्यक्ष, भारती साह सचिव व आरती साह, ऊषा चौधरी को उपाध्यक्ष तथा संध्या साह व पूनम साह को उपसचिव चुना गया। महिला कार्यकारिणी ने कहा कि साह समाज की शानदार सांस्कृतिक विरासत रही है। कुमाऊंनी अल्पना, ऐपण, मेहंदी, व्यंजन सहित अन्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा उससे युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए महिला विंग कार्य करेगी। सांस्कृतिक विरासत ही साह चौधरी समाज की मुख्य पहचान है इसे जीवित रखना जरूरी है। आगामी पांच मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में मीना साह, गीता साह, नंदी साह, हेमा साह, सुनीति साह, दीपा चौधरी, विमला चौधरी, डा. शैफाली साह, शशि साह, राजू साह, प्रकाश साह, हरीश साह, गोविंद साह, शुभम साह, नूतन साह शामिल थे।