कार व सूमो की भिड़ंत में चार यात्री घायल
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ग्राम बहुली में कार व सूमों की आमने सामने हुई भिड़ंत में सूमो में सवार चार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ग्राम बहुली में कार व सूमों की आमने सामने हुई भिड़ंत में सूमो में सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में सभी महिलाएं शामिल हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी।
कार संख्या यूके 06 वी- 2755 तथा सूमो यूके 11 टीए- 1093 की बहुली के समीप आमने सामने भिड़ंत हो गई। सूमो में सवार साजिदा पत्नी रूस्तम निवासी कर्णप्रयाग, सावित्री पत्नी हेमंत सिंह निवासी रुद्रप्रयाग, रोशनी पत्नी वीर बालक निवासी रुद्रप्रयाग तथा रंजू पत्नी संजय निवासी रुद्रप्रयाग घायल हो गए। सूमो में सवार अन्य घायलों को भी मामुली चोट आई। घायलों को आस पास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। कोतवाली पुलिस के एसआइ गोपाल राम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूमो ग्वालदम से बागेश्वर की ओर तथा कार बागेश्वर से गरुड़ की तरफ जा रही थी।