सीएम के पुतले की निकाली शव यात्रा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भाजयुमो ने कांग्रेस पर वर्ष 2013 में आपदा राहत घोटाले को दबाने का आरोप ल
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भाजयुमो ने कांग्रेस पर वर्ष 2013 में आपदा राहत घोटाले को दबाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री द्वारा मामले की सीबीआइ जांच न कराने से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर में मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। कहा कि कांग्रेस घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। घोटाले से देश में उत्तराखंड को शर्मसार होना पड़ा है।
प्रदेश में आपदा राहत के नाम पर घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर भाजयुमो ने नाराजगी व्यक्त की। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस शासन में हमेशा घोटाले हुए हैं। कांग्रेस अन्य घोटालों की तरह ही इस घोटाले में शामिल अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि यदि कांग्रेस भ्रष्टाचार को समाप्त करना चाहती है तो मुख्यमंत्री मामले की सीबीआई जांच कराने से बच क्यों रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री सीबीआइ जांच की संस्तुति करें तो केंद्र की भाजपा सरकार इसकी जांच के लिए तैयार है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्मशान घाट तक शव यात्रा निकाली। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष पांडे व प्रशांत नगरकोटी, प्रकाश शाह, उमेश फुलारा, विशाल नेगी, धीरेंद्र परिहार, संजय जोशी, अमित द्विवेदी, आदर्श कठायत, मनीष मनराल, मनोज गोस्वामी आदि उपस्थित थे।