Move to Jagran APP

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बागेश्वर : कोतवाली अंतर्गत बोरगांव जौलकांडे निवासी एक महिला ने उसकी पुत्री की दहेज हत्या का आरोप लगा

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 05:22 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बागेश्वर : कोतवाली अंतर्गत बोरगांव जौलकांडे निवासी एक महिला ने उसकी पुत्री की दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने मृतका पुत्री के पति, सास-ससुर व दो देवरों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

जौलकांडे के बोरगांव निवासी पुष्पा देवी पत्‍‌नी स्व. मोहन सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है। कहा है कि उसकी पुत्री रूपा का विवाह दो वर्ष पूर्व घिरौली जोशीगांव निवासी मनोज सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से रूपा को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट करते थे। चार मई को रूपा अपने मायके आई। रूपा ने उसे बताया कि उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं तथा दहेज की मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व रूपा (21)के पति व देवर उसके घर आए तथा रूपा को जबरन अपने साथ ले गए। गुरुवार की दोपहर उसे सूचना मिली कि रूपा की मृत्यु हो गई है। जबकि ससुराल पक्ष ने यह जानकारी नहीं दी। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ बागेश्वर पहुंची। पुष्पा देवी ने मृतका रूपा के पति मनोज सिंह, सास देवकी देवी, ससुर मुन्ना सिंह व देवर गोविंद सिंह व पंकज सिंह पर उसकी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल एचएस फिरमाल ने बताया कि दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक धनी राम कर रहे हैं। इधर ससुराल पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.