बर्फबारी के बाद व्यवस्था प्रबंधन में प्रशासन फेल
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जनपद की चार दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने व विभिन्न मोटर मा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर :
जनपद की चार दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने व विभिन्न मोटर मार्गो की हालत खस्ता होने पर भाजयुमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सोमवार को हुए हिमपात ने जनपद के आपदा प्रबंधन विभाग की पोल खोल दी है।
जनपद में चार दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग बाधित हैं। भाजयुमो ने एसबीआई तिराहे पर सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन के नाम पर सरकार धन का दुरुपयोग कर रही है। जनपद का आपदा प्रबंधन विभाग मात्र प्रशिक्षण व बजट खर्च करने तक सीमित रह गया है। कहा कि अधिकारियों के आगे सरकार बौनी साबित हो रही है। जनपद चार दिन से अंधकार में डूृबा है, परंतु सरकार व प्रशासन अब तक असफल साबित हुआ है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश उपाध्याय, महामंत्री मनीष पांडे व प्रशांत नगरकोटी, नवीन परिहार, पूरन पंत पूना, पंकज कोरंगा, संजय परिहार, उमेश फुलारा, जगदीश कार्की, अनिल जोशी, गिरीश खेतवाल आदि उपस्थित थे।