Move to Jagran APP

150 किलो की मछली को कंधे पर लाद ने का वीडियो वायरल, मुसीबत में फंसा गांव

पहाड़ की व्हेल यानी गूंज मछली का शिकार कर उसे कंधे पर लाद ले जा रहे ग्रामीणों का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने से सल्ट अल्‍मोड़ा ब्लॉक के इनलो गांव के लोग मुसीबत में फंस गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 08:02 PM (IST)
150 किलो की मछली को कंधे पर लाद ने का वीडियो वायरल, मुसीबत में फंसा गांव
150 किलो की मछली को कंधे पर लाद ने का वीडियो वायरल, मुसीबत में फंसा गांव

मानिला(अल्‍मोड़ा), [जेएनएन]: पहाड़ की व्हेल यानी गूंज मछली का शिकार कर उसे कंधे पर लाद ले जा रहे ग्रामीणों का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने से सल्ट ब्लॉक की इनलो गांव मुसीबत में फंस गया है। वन संरक्षक के निर्देश पर डीएफओ ने पूरे गांव को दोषी मानते हुए वन्यजीव एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। वहीं देर रात वन विभाग ने इस मामले में पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

गूंज मछली शेड्यूल-वन की विशालकाय लुप्त प्राय मछली है। करीब 150 किलो वजनी यह मछली उत्तरी हिमालय के उत्तराखंड व नेपाल की पर्वतीय नदियों में पाई जाती है। 

सोशल मीडिया में पहाड़ी व्हेल गूंज मछली को बांस के लट्ठे पर बांध कर ले जाती फोटो वायरल हुआ था। 

सूत्रों के अनुसार रामगंगा नदी में पाई जाने वाली पहाड़ी व्हेल का हर बरसात में शिकार किया जाता है। इधर, फोटो वायरल होने के बाद इस सबसे बेखबर वन विभाग अब हरकत में आया है। डीएफओ एसआर प्रजापति ने विभागीय टीम मौके की ओर रवाना कर दी है। पता लगा है कि लुप्तप्राय गूंज मछली का शिकार कर ग्रामीण हर बार की तरह इस दफा भी बांट कर खा चुके हैं। 

ऐसे में पूरे गांव पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। करीब छह फुट लंबी व डेढ सौ किलो तक वजन वाली पहाड़ी व्हेल पंचेश्वर स्थित काली नदी, शारदा व रामगंगा क्षेत्र में पाई जाती है, जो पीछा कर शिकार करती है। मांसाहारी होने के कारण इसे व्हेल की तरह शिकारी मछली भी कहा जाता है।

 यह भी पढ़ें: महाशीर जलाएगी घरों का चूल्हा, पर्यटन विभाग बना रहा योजना

यह भी पढ़ें: अगलाड़ नदी में धूमधाम से मनाया गया राजमौण मेला, पकड़ी मछलियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.