चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस ने क्षेत्र से चोरी के बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
By sunil negiEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 12:29 PM (IST)
अल्मोड़ा। पुलिस ने क्षेत्र से चोरी के बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, एक जुलाई को अल्मोड़ा स्टेडियम के पास से संतोष नेगी निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी की बाइक चोरी हो गई थी। इस पर संतोष ने पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही थी। आज सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मनोज सिंह निवासी तल्ला डागी खोला व मुकेश बिष्ट निवासी भनार अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने मेडिकल के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पढ़ें-नानी के घर जाने की जिद कर रहा था मासूम, जान निकलने तक फर्श पर पटकता रहा पिता
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें