कलक्ट्रेट में धरने पर डटा मृतक आश्रित
अल्मोड़ा : उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रित पद पर बेटे को नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर भ्या
अल्मोड़ा : उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रित पद पर बेटे को नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर भ्यारखोला निवासी शोभा बाल्मीकि शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट में धरने पर डटी रही। शोभा ने नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। इधर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शोभा के आंदोलन को समर्थन दिया है।
आंदोलनकारी शोभा का कहना है कि धरने को एक माह पूरा होने को है। लेकिन अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। उनका कहना है कि उनके पति रोडवेज में कार्यरत थे, सेवाकाल के दौरान ही उनका तीन साल पहले निधन हो गया था, वह तब से अपने पुत्र रौनक कुमार को नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं, इसके बाद भी अब तक मामला जस का तस पड़ा है। इधर शोभा देवी के आंदोलन को स्वच्छकार कर्मचारी संघ के नंद किशोर वाल्मीकी, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के मदन सिंह बिष्ट, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के रमेश चंद्र लोहनी व रमेश चंद्र जोशी, केडी भट्ट आदि ने समर्थन दिया है।