गौशाला में साजिशन आग लगाने का आरोप
गौशाला में आग लग गई। जिसमे एक गाय की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गाय की हालत गंभीर है।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा जनपद के सूणी निवासी कुबेर सिंह पुत्र उत्तम सिंह की गौशाला में आग लग गई। जिसमे एक गाय की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गाय की हालत गंभीर है।
पट्टी पटवारी चौनलिया को दी गयी तहरीर के अनुसार दीपक करगेती पुत्र शेखर चंद्र करगेती निवासी ग्राम नूना ने रंजिशन उनके गौशाला में आग के हवाले कर दिया। जिससे की गौशाला पूरी तरह स्वाहा हो गयी।
यह भी पढ़ें: मयूर विहार में सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग
इधर पटवारी गोस्वामी ने कहा कि दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। ज्ञात हो कि पीड़ित कुबेर सिंह ग्राम सभा सूणी के ग्राम प्रधान भी है। जिससे कि घटना के बाद से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
यह भी पढ़ें: रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक झुलसा