कशिश के दर्द से कराहा अल्मोड़ा
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : हल्द्वानी में मासूम कशिश के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : हल्द्वानी में मासूम कशिश के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए। एसएसजे परिसर के छात्रों तथा पब्लिक स्कूलों के बच्चों ने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला। उधर, भाजपा व उपपा आदि राजनैतिक संगठनों ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
मीडिया से इस क्रूर घटना की भनक लगते ही लोगों का गुस्सा उफान पर आ गया। बुधवार सुबह से ही लोग मासूम कशिश के साथ द¨रदगी करने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग करने लगे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और उन्होंने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर तीव्र आक्रोश जताते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर डाला। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित लटवाल, जिला मंत्री रवि रौतेला, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कैलाश गुरुरानी भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेश तिवारी, जिला महामंत्री मनोज जोशी, कमल बिष्ट, पंकज उपाध्याय, दीपक पांडे, देवाशीष नेगी, दीपक बिष्ट, पंकज जोशी आदि ने किया। इस मौके पर डॉ. एसएस पथनी, घनश्याम तिवारी, कमल कोरंगा, पीयूष भट्ट, मनीष कुमार, मो.साबिर, कृष्ण बहादुर, श्याम पांडे, जगमोहन बिष्ट, मनीष जोशी, दीप चंद्र, शरद गुरुरानी, दिनेश पांडे, भगवत बिष्ट, महिला मोर्चा की रमा जोशी, विद्या बिष्ट, लीला बोरा, दया जोशी, मीना भैसोड़ा, चंपा पांडे, नर्मदा तिवारी, लता बोरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुछ समय बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता चौघानपाटा पहुंचे। उन्होंने भी प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका।