Move to Jagran APP

पानी व स्वास्थ्य के मुद्दे पर उखड़े भाजपाई

पेयजल व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने पर भाजपाइयो ने फिर आवाज बुलंद की। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने चौघानपाटा मे गांधी पार्क पर धरना देकर हालातों पर कड़ा आक्रोश जताया।

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2016 09:48 AM (IST)
पानी व स्वास्थ्य के मुद्दे पर उखड़े भाजपाई

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: पेयजल व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने पर भाजपाइयो ने फिर आवाज बुलंद की। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने चौघानपाटा मे गांधी पार्क पर धरना देकर हालातों पर कड़ा आक्रोश जताया। इन समस्याओ को लेकर विधायक पर निशाना साधा।

loksabha election banner

तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता गांधी पार्क में आकर धरने पर बैठ गए। वही सभा मे वक्ताओ ने कहा कि नगर में दो माह से गंभीर पेयजल संकट चल रहा है। अपर्याप्त पेयजलापूर्ति हो रही है और वह भी दूषित जल। उन्होने स्थानीय विधायक मनोज तिवारी की इस बात को भ्रामक बताया कि नगर मे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि अगर कोसी बैराज का निर्माण बिल्कुल सही हुआ है, तो विधायक इसके निर्माण की जांच से भयभीत क्यो हो रहे है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए लोग त्रस्त है और जिला अस्पताल व बेस अस्पताल रेफरल सेटर की भूमिका मे है। उन्होने कहा कि पहले लाल बलाी के चक्कर मे स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आमरण अनशन करने वाले विधायक मनोज तिवारी अब स्वास्थ्य की दयनीय हालत के बावजूद चुप्पी क्यो साधे है। उन्होने कहा कि उन्हें इन सवालो का जवाब देना चाहिए। इस मौके पर पानी व स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी भी की। सभा मे जिला महामंत्री अजीत कार्की, रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, गोविंद लाल, मीना भैसोड़ा, दया जोशी, राजीव राज गुरुरानी, देवाशीष नेगी व मोती लाल वर्मा ने विचार रखे। संचालन कृष्णा सिंह ने किया। धरने मे कई कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.