जघन्य हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग
संवाद सहयोगी, दन्यां: पिथौरागढ़ की मासूम परी की हल्द्वानी में की गई नृशंस हत्या पर विकासखंड धौलादेवी
संवाद सहयोगी, दन्यां: पिथौरागढ़ की मासूम परी की हल्द्वानी में की गई नृशंस हत्या पर विकासखंड धौलादेवी के विभिन्न संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विकासखंड धौलादेवी के अनेक जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने हल्द्वानी में मासूम के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। व्यापार मंडल दन्यां के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पंत, हरीश दरम्वाल, संजय दरम्वाल, ज्ञानेश पंत, रमेश चंद्र जोशी, नवल सिंह, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पंत, महेश चंद्र जोशी, डीके जोशी, किशोर चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश चंद्र जोशी, रामनाथ, कुंदन गैड़ा, धन सिंह मेहता, पूर्व सदस्य गिरीश चंद्र जोशी, पूरन बिष्ट, रमेश चंद्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पंत, मनोज कुमार मुन्ना, दलीप सिंह गैड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशर सिंह मेहता, मनोज पंत, देवेन्द्र बोरा सहित अनेक लोगों ने मासूम परी की जघन्य हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष पांडे ने इस जघन्य हत्याकांड की निंदा करते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि चार माह पूर्व तहसील भनोली के अन्तर्गत सालजाड़ा तोक में हुए तिहरे हत्याकांड का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने बाहरी लोगों का अभी तक सत्यापन नहीं कराए जाने पर भी गहरी नाराजगी जताई है।