मजबूत लोकतंत्र में मतदाताओं का अहम रोल
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : नए मतदाता के तौर पर मजबूत लोकतंत्र में उसकी अहम भूमिका गिनाते हुए ज
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : नए मतदाता के तौर पर मजबूत लोकतंत्र में उसकी अहम भूमिका गिनाते हुए जीजीआइसी की छात्राओं ने जनचेतना रैली निकाली। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया। विद्यालय में निबंध आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। इसमें प्रेरणा, कल्पना, भारती व भूमिका ने बाजी मारी।
प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट ने विद्यालय परिसर से जागस्कता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने अखंड राष्ट्र निर्माण में मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। कहा कि नए मतदाताओं को सुदृढ़ समाज व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए आगे आना होगा।
क्षेत्र में जनचेतना रैली के बाद विद्यालय में विविध प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर में प्रेरणा जोशी, गीताजलि रावत व मीनाक्षी पपनै, निबंध में कल्पना अधिकारी, गीता बिष्ट व भावना पपनै ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
क्विज में भारती पवार, भावना त्रिपाठी व निकिता पांडे तथा स्लोग्न में भूमिका आर्या, हंसी व दीपा रावत पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिक्षिका शोभा नेगी, मंजू आर साह, मीनाक्षी बिष्ट, अंजना कैलब आदि उपस्थित रहीं।