केंद्र की योजनाओं से कराया रूबरू
ताड़ीखेत : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष विस्तारक योजना के तहत भाजपा का जनसंपर्क अभियान जारी ह
ताड़ीखेत : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष विस्तारक योजना के तहत भाजपा का जनसंपर्क अभियान जारी है। कार्यकर्ताओं ने विकास खंड के पोड़ा, कोठार, सौनी बिनसर आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।
भाजपा जिला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल के विचारों को लेकर गांव-गांव भ्रमण किया। जनसंपर्क के दौरान उनके विचारों से अवगत कराया। महामंत्री कहा कि भाजपा सभी वर्गो को साथ लेकर चलती रही है। यही वजह है कि देश का हरेक नागरिक मोदी सरकार को स्वीकार कर रहा है। प्रधानमंत्री की जनधन समेत तमाम योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने ग्रामीणों से इनका लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान प्रधान प्रदीप बिष्ट, कौशल्या जीना, कमला देवी कार्की, रेखा कनवाल, हरुली देवी, विमला देवी आदि उपस्थित रहीं।