शो पीस बना ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशान
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विद्युत विभाग का हाल भी अजब गजब है। पहले कम क्षमता का ट्रांसफार्मर से लोग
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विद्युत विभाग का हाल भी अजब गजब है। पहले कम क्षमता का ट्रांसफार्मर से लोग परेशान तो अब अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से आपूर्ति नहीं। आपूर्ति सुचारु नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन ढलते ही लोगों के घरों में अंधेरा छा जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। गुस्साएं ग्रामीणों ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
विकासखंड के दूरस्थ गाव धन्यारी गांव के उपभोक्ता लो वोल्टेज की मार झेलने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में 14 संयोजनों को विद्युत आपूर्ति के लिए 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। बाद में संयोजन बढ़कर करीब 50 हो गए। जिस कारण लगातार लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो रही थी। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने अधिक भार क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया महज शो पीस बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर से विद्युत संयोजनों को जोड़ा ही नहीं गया है। जिस कारण उपभोक् ता आज भी लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान कमला देवी, पूर्व प्रधान भूपाल सिंह अधिकारी, रमेश सिंह, जगदीश सिंह, हरीश सिंह, बालम सिंह, जशोद सिंह, पान सिंह, किसन सिंह व नीरज सिंह आदि अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र व्यवस्था दुस्स्त नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
-----
'अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया है। तकनीकी खराबी के कारण उपयोग नहीं किया जा रहा है। मरम्मत की जा रही है। 15 दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा।
-योगेश तिवारी, जेई बग्वालीपोखर'