आबादी में जा रहा तेंदुआ तार-बाड़ में फंसा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनपद मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर विकास खंड लमगड़ा के छड़ौजा चायखान में शनिवार
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनपद मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर विकास खंड लमगड़ा के छड़ौजा चायखान में शनिवार की प्रात: जंगल से आबादी की तरफ जा रहा तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। व वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया।
शनिवार की सुबह 9.35 में छड़ौजा चायखान में ग्रामीणों द्वारा फसल सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में तेंदुआ फंस गया। तेंदुए की फंसने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में लमगड़ा थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम विलंब से पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज गन की मदद से पिंजरे में कैद किया। जिसे बाद में अल्मोड़ा स्थित एनटीडी रेस्क्यू सेंटर लाया गया। पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का का सामान्य उपचार किया। अभी तेंदुए को चिकित्सकों की देख-रेख में रखा गया है। वन विभाग के रेंज अधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि स्वस्थ होने पर तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज गन से पिंजरे में कैद करने वालों में रेंज अधिकारी केवलानंद पांडे, फॉरेस्ट गार्ड सुधांशु जोशी व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।