शराब तस्करी के खिलाफ महिलाओं ने लगाया जाम
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर पेटशाल कस्बे में महिलाओं में शराब की अवैध तस्करी क
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर पेटशाल कस्बे में महिलाओं में शराब की अवैध तस्करी को लेकर रविवार को मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने यत्र-तत्र मिली शराब की कुछ बोतले तोड़ डाली।
क्षेत्र की महिलाओं की शिकायत है कि इलाके में लगातार शराब की तस्करी हो रही है। इससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। इसको लेकर महिलाओं ने रविवार दोपहर सड़क पर प्रदर्शन किया और शराब की तस्करी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। इससे सड़क में वाहनों की कतार लग गई। सांकेतिक जाम होने के कारण कुछ ही देर में जाम खोल दिया। इस बीच क्षेत्र में महिला टोली शराब तस्करों पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें एक जगह शराब की कुछ बोतलें मिलीं। संभवत: तस्कर उन्हें छोड़ कर फरार हो गए। महिलाओं ने इन बोतलों को सड़क पर ही तोड़ डाला। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर शराब तस्करी नहीं रुकी, तो वे आंदोलन को उग्र रूप देंगी। इस विरोध प्रदर्शन में चंद्रा देवी, जीवंती देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, इंद्रा देवी समेत कई क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुई।