Move to Jagran APP

गैरसैण राजधानी वीर चंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को या

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 06:18 PM (IST)
गैरसैण राजधानी वीर चंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि
गैरसैण राजधानी वीर चंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद करते हुए उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैण को घोषित करने की मांग उठाई।

loksabha election banner

पेशावर कांड की याद में यहां पार्टी कार्यालय में 'पेशावर कांड और हमारी आजादी' विषयक गोष्ठी आयोजित हुई। अपने संबोधन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पेशावर कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक सुनहरा उदाहरण है। जब गढ़वाल रायफल का नेतृत्व करते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने आजादी के सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर दिया। उनका यह साहस अदम्य था। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली अपने जीवन के अंतिम समय तक अलग उत्तराखंड राज्य बनाने तथा राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण के पास दूधातोली बनाने की मांग करते रहे। इसलिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब सरकार गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित करे। गोष्ठी की अध्यक्षता आनंदी वर्मा व संचालन रेखा धस्माना ने की।

--------

लालबत्ती हटाने का स्वागत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने लालबत्ती हटाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गोरे अंग्रेजों के जाने के बाद काले अंग्रेजों ने अपनी सत्ता की हनक बनाये रखने के लिए, जितने भी प्रतीक अपनाए हैं, सच्चे लोकतंत्र के लिए उन सभी प्रतीकों को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने विशिष्टता व पहचान के सभी चिह्नों को हटाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.