Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण को हों कारगर उपाय

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 06:11 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण को हों कारगर उपाय
महिला सशक्तीकरण को हों कारगर उपाय

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया गया।

loksabha election banner

नगर के निकटवर्ती मकीड़ी में हुए सम्मेलन का शुभारंभ ॐ के उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी जसौद सिंह बिष्ट ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की। कहा कि देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कारगर उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति हर पल जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर डॉ. वीपी कोठारी, विमला बोरा, चंदन सिंह बोरा, लता पांडे, धीरज बिष्ट, आनंद सिंह सत्याल, गोपाल सिंह नयाल, आनंद सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, पूरन सिंह बिष्ट, लाल सिंह नगरकोटी,, धरम सिंह धौनी, प्रेमा कोठारी, सरस्वती बिष्ट, पनुली बिष्ट, माधवी बिष्ट, रेखा मेहरा, चम्पा मेहरा, कमला सिंग्वाल,, कमला पांडे,, राधिका रावत, मधुली बिरौड़िया, बबीता नेगी व सरिता चम्याल समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.