शहीदों के आदर्श अपनाकर देश बन सकता है महान
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदानी दिवस पर उत्तराख
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदानी दिवस पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्शो पर चल कर ही देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।
पार्टी कार्यालय में गुरुवार को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भगत सिंह के विचार विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आज देश को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के विचारों की आवश्यकता है। आज हर जनप्रतिनिधि अपने हित की बात सोचता है, देश व समाज का कैसे भला हो इस बारे में कोई नहीं सोचता। कहा कि क्रांतिकारी विचार भगत सिंह के मन में बचपन से ही भरे थे। कम उम्र में ही शहीद होकर वह युगों-युगों तक जनता के मन में आदर्श बने रहेंगे। गोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा व संचालन रेखा धस्माना ने किया। इस मौके पर आनंदी मनराल, लीला आर्या, अनीता बजाज, अनूप तिवारी, राजू कुमार, रंजना सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे। इधर उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने भी बलिदानी दिवस पर शहीदों को याद किया। वक्ताओं ने इस मौके पर देश हित में उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया। इस मौके पर सचिव दीपक तिवारी, कमलेश पांडे, विनय पांडे, अरुण तिवारी, बीएस राणा, प्रकाश अधिकारी समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद थे।