कांग्रेस शासनकाल से जनता त्रस्त
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे के समर्थन में एतिहा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे के समर्थन में एतिहासिक रैमजे इंटर कालेज के प्रांगण में जनसभा आयोजित की गई। इसमें भाजपा नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि कांग्रेस शासन में अराजकता बढ़ी है। कहा कि भाजपा ने ही उत्तराखंड बनाया और वह ही इसे पूर्ण रूप से संवारने में सक्षम है।
सभा में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ढाई साल से भी अधिक के कार्यकाल से जनता खुश होकर अब उत्तराखंड में भी भाजपा को आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कार्यकताओं का आह्वान किया कि वह पूरे मनोयोग से इस चुनाव प्रचार कार्य में जुट जाएं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने युवाओं से जनता को भाजपा की उपलब्धियां बताने की अपील की। पार्टी प्रत्याशी सुभाष पांडे ने क हा कि वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, मंजू बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, रघुनाथ सिंह चौहान, सुंदर गिरि, विनीत बिष्ट, धर्मेद्र बिष्ट, मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी आदि थे।
-----------
यदि उत्तराखंड का समग्र विकास करना है तो केंद्र की भांति राज्य में भी भाजपा सरकार बनानी होगी। जनता पांच साल पूर्व की स्थिति को देख चुकी है, वह अब सत्ता परिवर्तन चाहती है।
-अजय टम्टा, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री
-------------
राज्य की जनता कांग्रेस का पांच साल का कार्यकाल भलीभांति देख चुकी है। लोग भ्रष्टाचार, अराजकता बेरोजगारी व युवाओं के हितों की अनदेखी करने वाली काग्रेस सरकार की नीतियों से खिन्न है। वह जल्द से जल्द सत्ता परिवर्तन के मूड में दिख रही है।
-कुंदन लटवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो