मां-दुर्गा के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र
मासी, चौखुटिया : मासी के रामलीला मैदान में चल रही दुर्गा पूजा महोत्सव के आखिरी दिन सोमवार को भव्य
मासी, चौखुटिया : मासी के रामलीला मैदान में चल रही दुर्गा पूजा महोत्सव के आखिरी दिन सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान समूचा बाजार मां के जयकारों व भजन-कीर्तनों से गूंज उठा। अंत में सोमनाथेश्वर महादेव मंदिर के पास रामगंगा के पावन तट पर मूर्ति का विधिवत विसर्जन कर दिया गया।
सुबह आयोजन स्थल पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की गई एवं मां की आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण भी हुआ। इस मौके पर भजन-कीर्तनों की रसधारा ने खूब रंग जमाया। दोपहर 2 बजे से मैया के जयकारों के बीच मां-दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गई, जो पूरे बाजार में घूमी। इसके बाद मूर्ति विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस दौरान भजन-कीर्तनों की रसधारा से माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके साथ ही 10 दिनों से चला आ रहा दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया।
चौखुटिया: श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान आधा दर्जन यजमानों ने सामूहिक पूर्णाहुतियां दीं। सुबह रोज की तरह मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इससे पहले दिन रविवार की देर रात देवी जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर देर रात तक माता के सुमधुर भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागराता टीम के कलाकारों ने मां के भक्तिभरे ऐसे भजन पेश किए कि दर्शक भी झूम उठे। आज 11 अक्टूबर को मां के भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।