छात्राओं ने जाना कत्यूर कालीन इतिहास
द्वाराहाट: जीजीआइसी में चल रहे बालिका अभिप्रेरण शिविर के तहत छात्राओं को नगर के विभिन्न मंदिरों का भ
द्वाराहाट: जीजीआइसी में चल रहे बालिका अभिप्रेरण शिविर के तहत छात्राओं को नगर के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को मंदिरों में स्थापित स्थानीय व शिल्प कला के साथ कत्यूरकालीन इतिहास की जानकारी भी दी गई।
विद्यालय में चल रहे शिविर के सातवें दिन छात्राओं को गुजरदेव, बद्रीनाथ, मनियान, कचहरी देवाल, महामृत्युंजय आदि पौराणिक मंदिरों का भ्रमण कराया गया। द्वाराहाट सांस्कृति समिति अध्यक्ष विमल साह ने छात्राओं को कत्यूरी शासनकाल के इतिहास व स्थापत्य कला की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने नगर व आसपास के विभिन्न पारंपरिक जल स्रोतों व कत्यूर कालीन नौलों की सफाई आदि कर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। छात्राओं से भ्रमण के दौरान मिली जानकारी को लिपिबद्ध कराकर ऐंपण व चौकी निर्माण की विधाओं की जानकारी भी दी गई। भ्रमण दल में मंजू रावत, रेनू जोशी, मीरा जोशी, आशा आर्या आदि शामिल थी।