Move to Jagran APP

नगर अध्यक्ष के आगमन पर जश्न

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सदस्यों के शहर आग

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 06:00 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 06:00 PM (IST)
नगर अध्यक्ष के आगमन पर जश्न

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित सदस्यों के शहर आगमन का जमकर जश्न मनाया। चौघानपाटा पर नगर अध्यक्ष मनोज बिष्ट व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए डॉ.राजा ह्रदयेश को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। आतिशबाजी की। राजा ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज काबिज है। सरकार बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। भाजयुमों पूरे प्रदेश में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक पांडे, धर्र्मेद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूरन पालीवाल, विनीत बिष्ट, कमल बिष्ट, सुनील बिष्ट आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.