अनुदान पर बांटे गए कृषि पावर विडर
भिकियासैंण: कृषि विभाग द्वारा यहां कृषि केंद्र में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में क ब्लाक प्रमुख हिमान
भिकियासैंण: कृषि विभाग द्वारा यहां कृषि केंद्र में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में क ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल द्वारा काश्तकारों को 80 प्रतिशत अनुदान पर पावर विडर-लोहे के हल बांटे गए। उन्होंने लोगों से कृषि यंत्रों पर दिए जा रहे अनुदान का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्नत खेती के तौर-तरीके अपनाने पर भी जोर दिया।
कृषि प्रभारी बीडी नैनवाल ने पावर विडर केबारे में विस्तार से जानकारी दी एवं कृषकों को उन्नत बीजों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कहा कि आधुनिक खेती के जरिए काश्तकार कृषि पैदावार बढ़ा सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने बीज भंडारण व शोधन के बारे में बताया। कहा कि बीज का उपयोग शोधन कर ही करें। इस अवसर पर गंगा राम, किशन राम, दिनेश घुघत्याल, दौलत सिंह, पूरन नाथ व राम गोपाल आदि मौजूद थे।