विद्यालयी-महाविद्यालयी शिक्षा को करें मजबूत
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश में शिक्षा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश में शिक्षा की दशा व दिशा पर मंथन किया गया। कहा गया कि विद्यालयी शिक्षा के उन्नयन के लिए कारगर उपाय किए जाने पर जोर दिया गया।
ब्लॉक लमगड़ा के डोल आश्रम में तीन दिनों तक चली बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को शाश्वत जीवन मूल्य परक शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाने पर बल दिया। कहा कि बच्चे ही देश के भावी कर्णधार है, इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा के बेहतर पाठ्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए। इससे पहले बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में संगठन द्वारा चलाए जा रहे शाश्वत जीवन मूल्य, गुरुवंदन कार्यक्रम व शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया गया। तय किया गया कि महासंघ विद्यालयों में शैक्षिक उन्नयन की दिशा में प्रयासरत रहेगा। बैठक में डोल आश्रम के स्वामी विश्व स्वरूपानंद राष्ट्रीय महामंत्री बाल कृष्ण भट्ट, मंत्री महेंद्र, महेंद्र कपूर, ओमपाल, डॉ. विजय पांडे, शिव नारायण सिंह, शंकर सिंह बिष्ट, रमेश धपोला आदि ने भाग लिया।