Move to Jagran APP

भैसोड़ा अध्यक्ष व बिष्ट चुने गए सचिव

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: समस्याओं के निदान को संघर्ष के संकल्प के साथ एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एस

By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 06:15 PM (IST)
भैसोड़ा अध्यक्ष व बिष्ट चुने गए सचिव

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: समस्याओं के निदान को संघर्ष के संकल्प के साथ एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन की अल्मोड़ा जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन निपट गया। इस दौरान हुए संगठन के चुनाव में पुष्कर सिंह भैसोड़ा अध्यक्ष व महेंद्र सिंह बिष्ट सचिव चुने गए। तीन पदों पर मतदान से चुनाव हुआ।

loksabha election banner

एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में विविध समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद व राय साहब यादव, वित्त अधिकारी जयंत राम आर्य, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार नयाल के समक्ष रखा। अधिवेशन में संगठन हित व समस्याओं के निदान के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया गया। दूसरे सत्र में संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज कुमार जोशी व सह चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह राजपूत की देखरेख और मंडलीय पर्यवेक्षक नवीन चंद्र पाठक व सह पर्यवेक्षक कैलाश बिष्ट की मौजूदगी में द्विवार्षिक चुनाव कराए गए।

नई कार्यकारिणी के लिए पुष्कर सिंह भैसोड़ा अध्यक्ष, कमल फुलारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दलीप सिंह मेहता उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बिष्ट सचिव, प्रकाश चंद्र शर्मा संयुक्त सचिव, विनीत कुमार मिश्र संगठन मंत्री, भुवन चंद्र जोशी प्रचार मंत्री, मुकेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, मोहित कुमार पांडे सांस्कृतिक मंत्री व बलवीर सिंह भाकुनी ऑडिटर चुने गए। इनमें से सचिव, संयुक्त सचिव व संगठन मंत्री पदों पर वोटों से चुनाव हुआ। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिलाध्यक्ष ने जीवन चंद्र तिवारी को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया। प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती, मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, फेडरेशन के प्रांतीय सलाहकार हर्ष सिंह बिष्ट, मंडलीय उपाध्यक्ष तारा सिंह बंगारी आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.