दो वर्गो में होगी कुमाऊंनी गायन प्रतियोगिता
अल्मोड़ा : सर्वदलीय महिला संस्था के तत्वावधान में 4 सितंबर को कुमाऊंनी एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 08:22 PM (IST)
अल्मोड़ा : सर्वदलीय महिला संस्था के तत्वावधान में 4 सितंबर को कुमाऊंनी एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी संस्था की उपाध्यक्ष विद्या बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया कि नंदादेवी मेला समिति के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा का आयोजन एतिहासिक नंदादेवी मंदिर परिसर में 11 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गो में आयोजित की जाएगी। गीत गायन की अवधि 5 से 7 मिनट की होगी। इस स्पर्धा के लिए पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही प्रात: 10 बजे से होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें