ग्राम प्रधानों को बताए अधिकार
द्वाराहाट : विकासखंड द्वाराहाट में ग्राम प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम की जानकारी दी गई। तीन दिवस
द्वाराहाट : विकासखंड द्वाराहाट में ग्राम प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम की जानकारी दी गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 42 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी केएस मेहरा ने कहा कि ग्राम प्रधानों को विकास कार्य संबंधी दस्तावेज और वित्तीय प्रस्ताव समय पर रखने चाहिए।
समापन पर ब्लाक प्रमुख ममता भट़ट ने कहा कि ग्राम प्रधानों को गाव और क्षेत्र के विकास की योजनाओं को जनसहभागिता से योजना तैयार करनी चाहिए। महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी प्रयास करने चाहिए। जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा अनंत पंत ने कहा कि मनरेगा के कायरें में पारदर्षिता की जरूरत है। इसके तहत इस तरह के कार्य होने चाहिए, जो छोटे हों, लेकिन महत्वपूर्ण होने चाहिए। इसके अलावा ग्राम प्रधानों को उनके अधिकरों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर पुष्कर सिंह बिष्ट, नेहा आर्य, जानकी रौंगाई आदि मौजूद रहे।