बच्चों में विकसित करनी होगी वैज्ञानिक सोच
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें सामाजिक जीवन में वि
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें सामाजिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि मानव जीवन में विज्ञान का महत्व काफी बढ़ गया है, इसलिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की सख्त जरुरत है। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में रितु नेगी, किरन बिष्ट व दीक्षा कार्की ने बाजी मारी।
विद्यालय सभागार में 'स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए दालें- संभावनाएं व चुनौतियां' विषय पर संगोष्ठी हुई। शुरुआत करते हुए ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने बच्चों में प्रोटीन की मात्रा के लिए दालों को अति आवश्यक बताया। साथ ही पर्वतीय दलहनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। इस दौरान संगोष्ठी पर आधारित प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारकोट की छात्रा रितु नेगी ने पहला, जीजीआईसी की किरन बिष्ट ने दूसरा व विद्या मंदिर इंटर कालेज द्वाराहाट की दीक्षा कार्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही छात्राओं का चयन जिला स्तरीय संगोष्ठी के लिए किया गया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र बांटे गए। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संगोष्ठी में विकासखंड के बीस विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर जीएस मेहरा, बीईओ एसएस बिष्ट, प्रधानाचार्य तनुजा जोशी, ब्लॉक समन्वयक जेपी तिवारी ने विचार व्यक्त किए। संचालन सोनिका नेगी ने किया। छाया पांडे, श्रीकृष्ण यादव, भावेश पंत, प्रमोद कोठारी निर्णायक रहे।