अमखोली में स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : स्वच्छ भारत मिशन का सपना अमखोली ग्राम पंचायत में साकार हो गया। इतना ही नह
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : स्वच्छ भारत मिशन का सपना अमखोली ग्राम पंचायत में साकार हो गया। इतना ही नहीं यह विकास खंड की ऐसी पहली ग्राम पंचायत बन चुकी है, जहां हर घर में शौचालय की व्यवस्था है। इसको लेकर बीते दिन अधिकारियों ने गांव का सर्वे भी किया। ग्राम प्रधान पुष्पा लोहनी ने बताया कि हर घर में शौचालय की व्यवस्था करना आसान काम नहीं था, लेकिन इसके लिए लोगों का जागरूक किया गया। उन्हें खुले में शौच करने के नुकसान के बारे में बताया गया। उन्हें बताया कि खुले में शौंच करने से वह किस तरह की बीमारियों से ग्रसित हो सकते है। ग्राम पंचायत में कुछ लोगों को तो यह बात आसानी से समझ आ गई, लेकिन कुछ लोगों को मनाने के लिए तमाम बार उनके घर जाना पड़ा। अंत में मुहिम रंग लाई और आज ग्राम पंचायत के सभी 65 घरों में शौचालय बन चुके है। इसके लिए अब लोगों को पुरस्कार भी मिल रहे हैैं। किसी को 12 हजार का पुरसकार मिला है तो किसी को 51, 35 और 12 सौ का पुरस्कार मिला है। शौचालय बनाने के लिए 2 लाख 44 हजार रुपये मिल चुके है। जबकि कुछ राशि आनी अभी शेष है।