पूर्व बीडीसी सदस्य पांडे का निधन, शोक
दन्यां: धौलादेवी के कलौटा गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य पीतांबर पांडे 58 का निधन हो गया। इस पर अनेक
By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 03:29 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 03:29 PM (IST)
दन्यां: धौलादेवी के कलौटा गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य पीतांबर पांडे 58 का निधन हो गया। इस पर अनेक जन प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। दो बार प्रधान और एक बार बीडीसी सदस्य रह चुके पांडे का हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को जागेश्वर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, भाजपा नेता सुभाष पांडे सहित दर्जनों ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें