दृष्टिहीन संघ की उपशाखा की बैठक कल
अल्मोड़ा : राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की उपशाखा की बैठक 13 फरवरी को 12 बजे से राजा आनंद सिंह लिंक मार्ग
अल्मोड़ा : राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की उपशाखा की बैठक 13 फरवरी को 12 बजे से राजा आनंद सिंह लिंक मार्ग स्थित उपशाखा कार्यालय के सभागार में होगी। यह जानकारी उपशाखा महासचिव डीके जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ ही आवश्यक कार्य योजना तैयार की जाएगी। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से पहुंचने का आह्वान किया है।
-------------
निधन पर उपपा ने जताया शोक
अल्मोड़ा : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड के सामाजिक आंदोलनों में भागीदारी कर जेल यात्रा करने वाले दिनेश भट्ट के निधन पर शोक प्रकट किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक व्यक्त करने वालों में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, मोहम्मद शाकिब, रेखा धस्माना, प्रेम आर्या, जीवन चंद्र, अनूप तिवारी, अजय तिवारी आदि शामिल हैं।