अभियान के रूप में मना कृमि मुक्ति डे
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: विकास खंड अंतर्गत सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्त
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: विकास खंड अंतर्गत सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिशुओं को कृमि नियंत्रण गोली एलबेंडाजॉल खिलाई गई। राबाइंका चौखुटिया में इस अभियान की शुरुआत ब्लाक प्रमुख बिशन राम ने की।
इस मौके पर एनएचएम डॉ. देवेश मेहरा व डॉ. निहारिका बिष्ट ने कृमि के फैलने व उत्पन्न रोगों के बारे में बताया। साथ ही निदान के उपायों पर भी चर्चा की। कहा बच्चों को 6-6 महीने के अंतराल में एक-एक एलबेंडाजॉल गोली दी जानी जरूरी है। इससे बच्चा स्वस्थ्य रहेगा। कार्यक्रम ब्लाक मैनेजर अतुल सक्सेना ने प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट, बीडीओ एमसी जोशी, प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा, एडीओ हिम्मत गिरी आदि ने सुझाव रखे। संचालन विनोद गडिया ने किया। उधर, समूचे विकास खंड में 70 फीसदी बच्चों को दवाई दी। छूट गए बच्चों को 15 फरवरी को दवाई दी जाएगी।