बच्चों की कुमाऊंनी रामलीला बनी यादगार
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के लोअर माल रोड के करीब रामलीला मैदान सरकार की आली में बच्चों के टेलेंट
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के लोअर माल रोड के करीब रामलीला मैदान सरकार की आली में बच्चों के टेलेंट ग्रुप की पांच दिनी कुमाऊंनी रामलीला बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए यादगार बन गई। आयोजन के समापन समारोह में नन्हें-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी।
सरकार की आली में पहली बार हुई कुमाऊंनी रामलीला के अंतिम रोज गुरुवार रात राम-रावण युद्ध व राम राज्याभिषेक का मंचन हुआ। बच्चों ने कुमाऊंनी व गढ़वाली लोक संस्कृति से जुड़े गीत-नृत्य की सुंदर प्रस्तुति भी दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी समेत अन्य अतिथियों ने पात्रों को पुरस्कार बांटते हुए बच्चों के प्रयास को संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अच्छी पहल बताया और भविष्य में इसे भव्यता प्रदान करने पर बल दिया। रामलीला का संचालन निर्देशक कमलेश पांडे व समापन महेश परिहार ने किया।
::: बाक्स-1 :::
बच्चों द्वारा वरिष्ठों का सम्मान
अल्मोड़ा : बच्चों के टेलेंट ग्रुप ने वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया। ग्रुप की ओर से वरिष्ठ जनों दायित्वधारी राजेंद्र बाराकोटी, क्षेपं सदस्य प्रेमा किरमोलिया, प्रधान भागीरथी देवी, पूर्व प्रधान योगेश नयाल, गोविंद सिंह कालाकोटी, हरी दत्त जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य केसी जोशी, कमलेश पांडे, महेश परिहार, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता तिवारी, देवेंद्र नयाल, गोविंद सिंह डंगवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नेगी, त्रिभुवन कबडवाल, पूरन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक शेर सिंह बिष्ट को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं हारमोनियम वादक सतीश कुमार, तबला वादक अरविंद कुमार व बांसुरी वादक संतोष कुमार, मेकअप मैन यश नेगी, संदीप किरमोलिया व रघुवीर सिंह बिष्ट का भी सम्मान किया गया।
:: बाक्स-2 ::
सुंदर अभिनय पर इनाम
अल्मोड़ा: बेहतर अभिनय पर कई बच्चे पुरस्कृत किए गए। इनमें टेलेंट ग्रुप के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष महरा, गौरव डंगवाल, नवल बिष्ट, आंनद बोरा, हिमानी बिष्ट, अंजलि मेहरा, नंदन रावत, करन जोशी, सूरज डंगवाल, नीरज रावत, कैलाश स्यूनरी, महेश आर्या, हयात बिष्ट, मनीष साह, मनीष लटवाल, सूरज बिष्ट शामिल हैं।