रिटायर्ड कर्मियों ने दिया धरना
अल्मोड़ा : पेंशन, ग्रेच्युटी आदि मांग को लेकर नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी शुक्रवार को भी पालि
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 10:34 PM (IST)
अल्मोड़ा : पेंशन, ग्रेच्युटी आदि मांग को लेकर नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी शुक्रवार को भी पालिका परिसर में धरने पर डटे रहे। बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर उनकी कोई सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि समस्या के समाधान तक वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। शीघ्र समाधान नहीं होने की दशा में क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 60 साल की उम्र तक मनोयोग से कार्य किया, आज उन्हें परेशान किया जा रहा है। अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होने से उनकी आजीविका खतरे में है। उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों से इस मसले पर आगे आने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें