किताबी शिक्षा के साथ कंप्यूटर ज्ञान पर जोर
द्वाराहाट : किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को कंप्यूटर ज्ञान देने के लिए विद्यालयों में नि:शुल्क अभियान
द्वाराहाट : किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को कंप्यूटर ज्ञान देने के लिए विद्यालयों में नि:शुल्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पुस्तकें भी मुहैया कराई जाएंगी। द्वाराहाट पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर ज्ञान गंगा केंद्र की पुस्तक आशा टाइपिंग ट्यूटर का इसी मकसद से शुक्रवार को विमोचन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एसडी मैनाली ने कहा कि संचार क्रांति के इस युग में किताबी शिक्षा के साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान बेहद जरूरी है। केंद्र निदेशक हरीश तिवारी ने कहा कि पुस्तक में कंप्यूटर टाइपिंग की सरल विधि बताई गई है। पखवाड़े भर में बच्चे दक्ष बन सकते हैं। यह भी कहा कि विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। प्रधानाचार्य प्रकाश हर्बोला ने केंद्र की पहल को सराहनीय बताया।