दिल्ली में रही झोड़ा चांचरी की धूम
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तराखंड की सांस्कृतिक संस्था संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कलाकारो
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तराखंड की सांस्कृतिक संस्था संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कलाकारों के दल ने दिल्ली में विश्व व्यापार मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्तराखंड को जीवंत कर दिया। वहां से लौटे कलाकारों का समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।
विश्व व्यापार मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों ने वंदना, झुमकिया, झोड़ा, चांचरी, छपेली की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। लोक गायक महिपाल मेहता तथा प्रियंका राजन की शानदार गायिकी ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कलाकारों को सम्मानित भी किया। कलाकारों में प्रमुख रूप से महिपाल मेहता, पंकज कुमार, नवीन आर्या, विजय कुमार, गिरीश जोशी, नरेंद्र जोशी, कमलेश मेहता, उमेश कुमार, जीतू साह, प्रियंका राजन, सोनिया चौहान, नेहा सिजवाली, नीतू कर्नाटक हिमानी मिश्रा, ज्योति थापा मौजूद थे।