गोलू मंदिर में विराजे राम भक्त हनुमान
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : न्याय देवता गोलज्यू महाराज के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम भक्त
By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 10:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : न्याय देवता गोलज्यू महाराज के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम भक्त हनुमान की मूर्ति प्रतिष्ठित की गई। इससे पूर्व कस्बे में बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मुख्य बाजार स्थित लोक एवं न्याय देवता गोलू के मंदिर से कलश यात्रा के साथ ही हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। पवित्र स्रोत से जल भरकर महिलाएं पुन: मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में कस्बे व आसपास के विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं के साथ ही नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट भी शामिल हुए। तत्पश्चात मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान नंदन सिंह राणा की ओर से हनुमान की मूर्ति की मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान भजन कीर्तनों का दौर भी चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें