ग्रामीण छात्रा को उठा ले गया युवक
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : विकासखंड के एक इंटर कॉलेज की छात्रा को गांव का ही युवक जबरन उठा ले गया। आरोप
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : विकासखंड के एक इंटर कॉलेज की छात्रा को गांव का ही युवक जबरन उठा ले गया। आरोप है कि अब वह किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी दिल्ली में रहता है। राजस्व पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अलबत्ता छात्रा का सुराग नहीं लगा है।
ब्लॉक क्षेत्र स्थित गांव के व्यक्ति ने इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के ही दीप आर्या पुत्र पूरन राम पर अपनी नाबालिग बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगा राजस्व पुलिस को बताया कि अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह बिष्ट के अनुसार दीप आर्या महरौली वार्ड-दो दिल्ली में रहता है, जबकि मूल निवासी ताड़ीखेत ब्लॉक का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर अपहरण, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। जांच चल रही है।